मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
(बहराइच)
विकास क्षेत्र बलहा के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, संविलियन विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गठित मीना मंच के सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रशिक्षण सआदत इंटर कॉलेज नानपारा में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया प्रशिक्षण में संदर्भदाता संदीप कुमार मेहरोत्रा,अमित कुमार, शांति पाल और पारूल शुक्ला ने प्रतिभागियों को मीना मंच गठन और मीना मंच द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी!
 संदर्भदाता संदीप कुमार मेहरोत्रा ने बताया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास संरक्षण और सशक्तिकरण हेतु विद्यालय में गठित रीना मंच को सक्रिय बनाना तथा उसकी गतिविधियों का निर्माण अनुसार क्रियान्वयन करना है प्रशिक्षण में जीवन कौशल, शिक्षा सेल्फ स्टीम कार्यक्रम वीरांगना पोर्टल और मीना मंच की पावर एंजेल के कैपेसिटी बिल्डिंग पर विस्तृत जानकारी दी गई 
रोजा ROSA संस्थान की रही सक्रिय भूमिका
रोजा ROSA संस्थान की प्रतिनिधि विनीता शर्मा ने बाल अधिकार बाल विवाह बाल श्रम बल एवं शोषण बाल तस्करी और पास्को एक्ट जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन जानकारी देने के साथ प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने के लिए शपथ दिलाई
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
 खंड शिक्षा अधिकारी BEO अरुण कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा " कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सुगमकर्ता प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का विद्यालयों में सम्यक उपयोग कर बच्चों के विकास में अपना योगदान देंगे"-अरुण कुमार वर्मा (BEO बलहा)
(समस्त संदर्भदाता सहित बीईओ अरुण कुमार वर्मा)

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत