सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल नानपारा में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रम
#नानपारा (बहराइच)
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, नानपारा में मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आनंद पोद्दार और प्रधानाचार्या श्रीमती भावना शिरोडकर मौजूद रहे
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए गीत, वादन, नृत्य, नाट्य और भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा स्तर पर बच्चों ने माताओं के लिए विशेष जूम मीटिंग भी आयोजित की। बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों से कई माताओं की आंखें नम हो गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वृक्षारोपण अभियान से प्रेरित होकर छात्रों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। उन्होंने इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या ने उन छात्रों को विशेष संदेश दिया, जिन्हें मां का साथ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मां का प्रेम किसी न किसी रूप में हमेशा बच्चों के साथ रहता है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी माताओं, छात्रों, शिक्षकों और आयोजन समिति का धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment