भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, दहशत में स्थानीय लोग
मंज़ूर सीमा पार से हुई गोलाबारी में घायल हो गए
जम्मू-कश्मीर के बारामुला अस्पताल में सीमा पर गोलाबारी में घायल हुए चार लोगों को लाया गया है
18 साल के मंज़ूर उरी में नियंत्रण रेखा के नज़दीक अपने घर की पहली मंज़िल पर सो रहे थे, तभी खिड़की के रास्ते आए एक छर्रे ने उनकी बांह को घायल कर दिया.
डॉक्टरों का कहना है कि छर्रे निकालने के लिए उनकी सर्जरी करनी होगी.
बदरदीन नाइक और उनके परिवार के दो घायल सदस्यों का भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बुधवार की तड़के नियंत्रण रेखा के निकट स्थित सलामाबाद में उनके घरों के नज़दीक गोलाबारी हुई और इसकी जद में आने की वजह से ये घायल हुए हैं.
Comments
Post a Comment