यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक मंडलायुक्त, दस डीएम समेत 23 आईएएस बदले,

यूपी में सोमवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अयोध्या के मंडलायुक्त के साथ ही दस जिलों के डीएम बदल दिए गए।

(बहराइच के नवगत डीएम अक्षय त्रिपाठी)
 कई विभागों के सचिव समेत 23 आईएएस अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। सीएम योगी की सिटी गोरखपुर और प्रयागराज में भी नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही गोंडा, बहराइच, गाजियाबाद, गौतमबुद्धानगर, कासगंज, कानपुर देहात, ललितपुर और मिर्जापुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अयोध्या के मंडलायुक्त रहे गौरव दयाल को अब गृह विभाग में सचिव बना दिया गया है। गृह विभाग में सचिव राजेश कुमार अयोध्या का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा गोंडा की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को निबंधन विभाग का प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है।
कासगंज की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, उप्र चीनी निगम लिमिटेड प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी आलोक सिंह को विशेष सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत