मांगे पूरी न होने पर प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे शिक्षक कर्मचारी -आर के निगम
आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश मंडल अयोध्या की मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान की सबसे महत्वपूर्ण समस्या परिषदीय विद्यालयों का मर्जर, पुराने पेंशन बहाली, शिक्षामित्र ,अनुदेशकों ,संविदा कर्मियों, कास्थायीकरण ,निजीकरण ,आउटसोर्सिंग आदि मुद्दों को लेकर किया गया बैठक के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा प्रदेश महासचिव आर निगम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान जी उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरके निगम ने कहा हम सभी को गुटों से बाहर निकलकर एक शिक्षक कर्मचारी विरोधी सरकार के खिलाफ एक होकर लड़ना होगा , विद्यालय मर्जर पुरानी पेंशन को जनजन का आंदोलन बनाना होगा लोगो को जागरूक करके आंदोलन से जोड़ना होगा तभी हमारी मांगे पूरी होगी! अन्यथा एस फोर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा !फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जे के सचान जी ने कर्मचारी संगठनों के खिलाफ हो रही साजिश से आगाह कराया साथ ही निजीकरण पर सरकार को घेरा
राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार के कर्मचारी विरोधी कार्यो की निंदा करते हुए सभी शिक्षको कर्मचारियों का आवाहन किया ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एस फोर ने में परिषदीय विद्यालयों के मर्जर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार का बहुत ही गैर जिम्मेदाराना कार्य बताया विद्यालय मर्जर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है किसी भी राष्ट्र का निर्माण वहाँ की शिक्षा व्यवस्था से होती है सरकार उस पर प्रहार करके अपने देश के गरीब किसान मजदूर बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं ,पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है सरकार पेंशन बहाल करें! निजीकरण बंद करे ,शिक्षको से सिर्फ शिक्षण कार्य लिया जाए गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षको से न लिये जाए !जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ परिषद कृपा शंकर चौधरी ने सभी कर्मचारी संगठनों को एक होने के अपील किया
कार्यक्रम को मंडल।अध्यक्ष श्याम नारायण यादव, मंडली मंत्री राजेंद्र प्रसाद पांडे, प्रांतीय मंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, आदित्य नारायण मिश्रा अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव अमित यादव रमेश वर्मा आरपी सिंह विवेक विवेक चौधरी अशोक जायसवाल महेश वर्मा अवधेश वर्मा श्याम जी वर्मा जग प्रसाद वर्मा गोरख नाथ विनोद त्रिपाठी प्रेम चंद्र दयाशंकर भारती ने संबोधित किया!कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के वर्मा एवं आयोजन/संचालन पंकज कुमार यादव ने किया! कार्यक्रम में राजेश यादव ,हनुमंत दुबे ,राम गोपाल वर्मा, अमरेंद्र गुप्ता ,विनय गौतम इंकलाब हैदर खान, अखिलेश श्रीवास्तव, दयाशंकर भारती, पी एन उपाध्याय, बी एन उपाध्याय हीरालाल यादव ,बृजेश कुमार ओमप्रकाश गौतम सहित सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे !
Comments
Post a Comment