सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की बर्बरता ! यादव छात्र को पीटा और कहा- 'पढ़कर क्या करोगे, जाकर भैंस चराओ'
बांदा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 7 के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने और जातिआधारित टिप्पणी करने का आरोप लगा है.
छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने प्रिंसिपल को छोड़कर एक मैडम को पढ़ाने के लिए क्लासरूम में बुला लिया, क्योंकि छात्रों का मानना था कि मैडम अच्छा पढ़ाती हैं, जबकि प्रिंसिपल ठीक से नहीं पढ़ाते.
इससे प्रिंसिपल भड़क गए और उन्होंने छात्र को डंडे से पीटा.
छात्र और उसके परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल ने जातिआधारित टिप्पणी करते हुए कहा कि, "तुम पढ़ लिखकर क्या करोगे, यादव हो मवेशियों को घास खिलाओ, किसानी करो
Comments
Post a Comment