बाराबंकी में रिश्तों का कत्ल! पिता ने सौतेली बेटी को गला रेतकर मारा, सास बनी पत्नी बोली- एनकाउंटर कर दो

बाराबंकी में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। वह उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी जान ले ली। हत्या के बाद वो खून से सनी लाश के पास बैठा रहा। बेटी की हत्या के बाद मां ने पति के एनकाउंटर की मांग की है।
पड़ोसी से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तीन निकाह किए थे। उसने तीसरी शादी अपनी सास से ही की थी। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था। घटना गुरुवार देर रात देवा कोतवाली क्षेत्र के कमाल तकिया गांव की है।कमाल तकिया गांव का हफीजुल्ला उर्फ रियाज (50) कबाड़ का काम करता था। हफीजुल्लाह ने तीन निकाह किए थे। तीसरी शादी उसने अपनी दूसरी पत्नी की मां से की थी। पहली पत्नी से हफीजुल्ला को पांच बच्चे हुए थे। इसके बाद उसने दूसरा निकाह किया। दूसरी पत्नी से उसे एक बेटी हुई।

करीब 15 साल पहले उसने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे दी। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बीबी की मां जुबैदा से तीसरी शादी कर ली। जुबैदा की तीन बेटियां थीं। बड़ी बेटी, हफीजुल्ला की दूसरी पत्नी थी।

हफीजुल्ला से निकाह करने के बाद जुबैदा अपनी बेटियों के साथ उसी के साथ रहने लगी। उसकी दूसरी पत्नी यानी जुबैदा की बड़ी बेटी ने तलाक के बाद अकबर अली से दूसरी शादी कर ली।जुबैदा ने बताया- पिछले कुछ समय से हफीजुल्लाकी नीयत उनकी बेटी जोया (23) पर खराब रहने लगी। ‌उसने कई बार जोया के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन वह मना करती रही। गुरुवार रात में वह अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ छत पर सो रही थी।
मझली बेटी जोया नीचे सो रही थी। उसने रात में जोया के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। जोया ने विरोध किया। उसने जबर्दस्ती करने की कोशिश की तो शोर मचाया। गुस्से में हफीजुल्लाने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद वह वहीं बैठा रहा।

शोर सुनकर मां और सबसे छोटी बेटी पहुंचे तो उसने सबको धमकाया। मां ने बताया- बेटी तड़प कर दम तोड़ चुकी थी। जोया की हत्या के बाद उसने बेटे इम्तियाज पर पूरा आरोप डालने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया।सौतेली बेटी का हत्यारोपी हफीजुल्ला, पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में आरोपी रहा है। कुछ साल पहले गोकशी के एक मामले में पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर उसको अरेस्ट किया था। कुछ ही महीने पहले वह जेल से बाहर आया था।मां जुबेदा ने कहा कि घटना के समय हम छत पर थे। रात में सभी ने खाना-पीना खाया था। किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। रात में चीख सुनकर नीचे आए तो बेटी जोया लहूलुहान हालत में पड़ी थी। जुबेदा ने कहा कि उसकी बेटी के कातिल को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाना चाहिए। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर एनकाउंटर की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत