सही लहजा खोजने वाले थाना अध्यक्ष हुए निलंबित

सही 'लहजा' खोजने वाले थानाध्यक्ष महोदय निलंबित हो गए। सीसीटीवी और सोशल मीडिया ने अपना काम कर दिया। सोचिये घटना 24 अक्टूबर को हुई, 25 को पीड़ित ने एक्स पर पोस्ट किया, लेकिन टैग गलत एकाउंट सबको कर रखा था। फिर एक पत्रकार और अन्य कुछ लोगों की नजर पड़ी तो 27 को पोस्ट वायरल हुआ, फिर कटिहार पुलिस ने जैसा बयान दिया उसको पढ़ कर लगा कि पीड़ित पर ही कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सोशल मीडिया ने फिर बिहार पुलिस को लताड़ा, तब जाकर हुआ है निलंबन। अन्यथा शायद ही कोई कार्रवाई होती, उल्टे पीड़ित का और शोषण होता। सोचिये कितने पीड़ित होंगे जिनपर हुए पुलिसिया गलत व्यवहार या प्रताड़ना सामने भी नहीं आते होंगे। 

बिहार पुलिस बिना छीछालेदर कराये सोशल मीडिया की शिकायतों पर शायद ही कभी ठोस कार्रवाई करती है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत