यूपी के पीलीभीत में एक ग्रामीण ने अफसरों से न्याय मांगने का अनोख तरीका अपनाया। ग्रामीण कटोरा लेकर एसडीएम के सामने पहुंचा और लेखपाल द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत की।

यूपी के पीलीभीत में एक ग्रामीण ने अफसरों से न्याय मांगने का अनोख तरीका अपनाया। ग्रामीण कटोरा लेकर एसडीएम के सामने पहुंचा और लेखपाल द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत की। ग्रामीण ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय से न्याय मांगा। नौ महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने की बात सुनते ही एसडीएम नागेंद्र पांडे ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार को दे दी है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागीपुर अखौला निवासी बादाम सिंह पुत्र पातीराम का तत्कालीन हल्का लेखपाल ललित मोहन द्वारा तीन बीघा जमीन होने के बावजूद भी 51 हजार वार्षिक आमदनी का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। इससे उसकी पुत्री की शादी में सरकार द्वारा चलाये जा रहे शादी अनुदान से लाभ नहीं मिल पाया। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति की तीन एकड़ जमीन है। उसका आय प्रमाण पत्र 46 हजार रुपये वार्षिक आय का बना दिया गया। ग्रामीण के मुताबिक कम आमदनी का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पीड़ित ने अधिकारियों के चक्कर लगाए। पर उसे न्याय नहीं मिल पाया।

सोमवार को पीड़ित हाथ में कटोरा लेकर एसडीएम नागेंद्र पांडे के पास पहुंचा और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक जाने की बात कही। देर शाम को एसडीएम नागेंद्र पांडे ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने अपने द्वारा की गई पहली कार्रवाई के बाद बताया कि सम्पत्ति से अधिक आय का आय प्रमाण पत्र जारी करना गलत है। साथ ही इससे ग्रामीण को बेटी की शादी के लिए अनुदान भी नहीं मिल सका। प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार बीसलपुर को नामित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत