हरदोई में भ्रष्टाचार से परिपूर्ण कार्यशैली के लिए चर्चित बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह हुए रिलीव
हरदोई में भ्रष्टाचार से परिपूर्ण कार्यशैली के लिए चर्चित बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह अंततोगत्वा रिलीव हो ही गए
तमाम गंभीर शिकायतों के आधार पर बीते दिनों इन महाशय का किया गया था तबादला, नई बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कर लिया था कार्यभार भी ग्रहण
पूर्वांचल के एक स्वजातीय मंत्री के विशेष वरदहस्त व कृपा पात्र रहने के चलते शासन ने इनका तबादला कर दिया था निरस्त
तबादला निरस्त होते ही 20-20 क्रिकेट की तरह खुलकर बैटिंग करने लगे थे बीएसएसाहब,
जिले के एक सबसे बड़े तत्कालीन स्वजातीय अधिकारी के थे बीएसए साहब विशेष ----विशेष कृपा पात्र
इस बार जब मध्यांचल के जिले हरदोई की एक मंत्री के पास पहुंची जब लंबी चौड़ी शिकायतें , तो मंत्री का पारा चढ़ गया सातवें आसमान पर
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को तत्काल इस भ्रष्ट अधिकारी को जिले से हटाने के लिए बोला
और नतीजा सामने आया , भ्रष्टाचार से परिपूर्ण विवादित कार्यशैली के लिए चर्चित हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी का तबादला आदेश आ ही गया
हालांकि इस बार भी बीएसए साहब ने अपना तबादला निरस्त करवाने या फिर पूर्वांचल के ही एक मनपसंद जिले में बदलवाने के लिए स्वजातीय मंत्री के दरबार मेंजी तोड़ की कोशिश, शासन स्तर पर भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को बदलवाकर अपने पक्ष में करने की नाकाम कोशिश की किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली।
अपनी- सुथरी , निर्विवादित कार्यशैली के लिए चर्चित व प्रदेश की महामहिम की करीबी हरदोई की राज्य मंत्री की नाराजगी के चलते बीसीए वीपी सिंह की इस बार कोई भी सिफारिशी कोशिश काम ना आ सकी, और उन्हें अपना बोरिया बिस्तर समेट कर हरदोई से नई तैनाती स्थल के लिए जाना ही पड़ा
Comments
Post a Comment