शिक्षक समस्याओं व कार्यकारिणी विस्तार को लेकर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA की मासिक बैठक संपन्न
उच्च प्राथमिक विद्यालयों शिक्षकों के चयन वेतनमान , शिक्षकों /छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस, बेसिक शिक्षा विभागमें एक दर्जन से अधिक App का अत्यधिक प्रयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक के पश्चात संगठन ने यह निर्णय लिया की शिक्षकों एव छात्रों की डिजिटल अटेंडेंस तब तक नहीं दी जाएगी जब तक शिक्षकों की मांगे शासन स्तर से पूरी नहीं की जाएगी
जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि "शिक्षक समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 1 वर्ष पूर्व ही एक समिति का गठन किया था जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है,अर्ध आकस्मिक अवकाश व अर्जित अवकाश जैसी मांगे शासन स्तर से अभी तक पूरी नहीं की गई है"
इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन के सभी सदस्य/पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकारिणी विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।चर्चा के फल स्वरुप महसी ब्लॉक के शिक्षक विपिन श्रीवास्तव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया साथ ही विकासखंड बलहा की ब्लाक कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसके क्रम में प्रमोद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बलहा व दिनेश कुमार को ब्लॉक मंत्री बलहा,सूर्य प्रकाश मौर्य को ब्लॉक उपाध्यक्ष बलहा के पद पर मनोनीत किया गया। इन सभी पदों पर सभी उपस्थित पदाधिकारियो ने अपनी सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप यादव,
विमल कुमार अग्निहोत्री (जिला उपाध्यक्ष), रामकृष्ण (संयुक्त मंत्री),दिनेश कुमार (जिला संयोजक), प्रमोद कुमार
( जिला प्रवक्ता),विवेक यादव नीरज यादव, अनिरुद्ध आर्य,अजय नारायण त्रिपाठी ,शांतिपाल ,अजीत सिंह रवि कुमार, अनुज कुमार आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment