यूपी में बढ़ती ठंड और भीषण क्षेत्र को देखते हुए सीएम योगी ने दिए स्कूल बंद करने के लिए निर्देश. 1 जनवरी2026 तक 12वी CBSE/ICSE/private स्कूल रहेंगे बंद
यूपी में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी स्कूलों—ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड—को कक्षा 12वीं तक एक जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और ज़रूरतमंदों के लिए हर जनपद में कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और सभी रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जाए।
Comments
Post a Comment