बुलडोजर एक्शन' प्रशासन को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार पर ठोका 20 लाख का जुर्माना

बुलडोजर एक्शन' प्रशासन को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार पर ठोका 20 लाख का जुर्माना

➣ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमीन का मालिकाना हक छीनने और अवैध तरीके से बुलडोजर एक्शन के एक मामले में यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। 

➣ कोर्ट ने न केवल पीड़ित को न्याय दिया, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी पर 20 लाख रुपये का भारी-भरकम हर्जाना भी लगाया है। 

➣ यह विवाद रायबरेली जिले का है. याचिकाकर्ता सावित्री सोनकर का नाम सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में जमीन के मालिक के तौर पर दर्ज होने के बावजूद SDM ने बिना किसी सुनवाई के सावित्री का नाम हटा दिया। 

➣ जमीन को ग्राम सभा का घोषित कर दिया गया और 24 मार्च को वहां बना निर्माण ढहा दिया गया. बाद में यह जमीन GST विभाग को सौंप दी गई। 

➣ जस्टिस आलोक माथुर की सिंगल बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन की कार्यशैली को 'अवैध' करार दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत