रील बनाने के बहाने युवती को कोठी में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

मोहाली
रील बनाने के बहाने एक युवती को कोठी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवती को शराब भी पिलाई। इसके बाद आरोपी उसको कार में लेकर गए। इस दौरान कार में कपड़े उतारकर तीन घंटे तक उसकी पिटाई करते रहे। शौचालय जाने का बहाना कर युवती ने कार रुकवाई।
इसके बाद वहां से भागकर एक कैफे की शरण ली। युवती का कहना है कि परिचित होने की वजह से वह युवक शुभी के साथ कोठी में गई थी। वहां पहले से अनुराग ठाकुर और गुरदीप सिंह भी मौजूद थे। वारदात 24 नवंबर की है। थाना बलौंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। 16 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। युवती का आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी ने समझौता करने का दबाव भी बनाया।
युवती का कहना है कि कार से उतरने के बाद कैफे वाली महिला ने उसे अपने पास रखा। तबीयत ठीक होने के बाद सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप है कि थाना बलौंगी में मौजूद एक मुलाजिम ने उसके साथ बदसलूकी भी की। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को पहले निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

"मामला दर्ज है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापा मार रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मुलाजिम ने समझौते का दबाव बनाया इसकी जानकारी मुझे नहीं है।" - पैरी विंकल, एसएचओSHO,थाना बलौंगी

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत