मीनाक्षी के महंगे शौक, कोई कुछ भी कहे... चुटकी बजाकर मारती थी डायलॉग- दो मिनट में निपटा दूंगी

मीनाक्षी के महंगे शौक, कोई कुछ भी कहे... चुटकी बजाकर मारती थी डायलॉग- दो मिनट में निपटा दूंगी
 संवाददाता,
 उरई। कोतवाली प्रभारी हों या दारोगा... अगर कोई महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा से कुछ कह दे तो वह चुटकी बजाते हुए जवाब देती थी कि तुम मुझे जानते नहीं हो दो मिनट में निपटा दूंगी...।उसकी इस अकड़ के पीछे किसका संरक्षण था और कौन-कौन उससे जुड़ा था। यह सब बिंदु एसआइटी की जांच में खुलेंगे।
जेल जाते समय भी एक महिला कांस्टेबल ने मीनाक्षी से कहा था कि सीधे चलो तो भी मीनाक्षी ने अकड़ में जवाब दिया कि मुंह तोड़ दूंगी। ब्रांडेड कपड़े पहनने के साथ महंगे शौक रखने वाली मीनाक्षी की रात जेल में कैसे कटी होगी यह तो वही जान सकती है।

कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत के बाद उनकी हत्यारोपित महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि उस पर सख्त कार्रवाई हो सके। वह कई थानाध्यक्ष व दारोगाओं को ब्लैकमेल कर चुकी है। जिले में भी उसके कई दारोगा व सिपाहियों से संबंध उजागर हो रहे हैं इससे उसे संरक्षण मिलता था इसी कारण वह हर किसी से अभद्रता भी करती थी।

सूत्रों ने बताया कि कोंच कोतवाली में मीनाक्षी शर्मा की तैनाती के दौरान तत्कालीन कोतवाली प्रभारी ने ड्यूटी पर जाने के लिए जब उससे कहा तो उसने कहा कि दूसरे महिला सिपाही को भेज दें। इस पर जब उन्होंने उसकी फटकार लगाई तो वह झट से बोली कि आप मुझे जानते नहीं हैं दो मिनट में निपटा दूंगी...। इसके बाद उन्होंने उसकी जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद मीनाक्षी ने उच्च अधिकारियों से भी झूठी शिकायत की थी।

'लाली हम छुड़ा लेंगे'

मीनाक्षी रविवार की शाम को जेल जा रही थी। इसी दौरान न्यायालय में पहुंचे उसके पिता दांदूपुर थाना फलावदी मेरठ निवासी विपिन कुमार शर्मा ने बेटी से कहा था कि लाली चिंता न कर हम तुझे छुड़ा लेंगे। इससे उसके हौसला और बढ़े हुए नजर आ रहे थे। जिस कारण वह पूरी अकड़ के साथ जेल जाते हुए दिखी थी।

भाई व पिता भी देते हैं संरक्षण

पीलीभीत में जब मीनाक्षी ने सिपाही मोहित खोखर को प्रेम जाल में फंसा लिया तो उसकी कुछ रिकार्डिंग कर ली थीं। जिसके बाद उसके पिता व भाई ने मोहित को ब्लैकमेल करते 25 लाख की मांग की थी। बाद में सिपाही ने जब अपने घर के लोगों को यह बात बताई तो उनके सहयोग से वह किसी तरह बड़ी मुश्किल से बच सका था।

निलंबन की हुई कार्रवाई

हत्"या की आरोपित मीनाक्षी शर्मा को रविवार को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था। इसके बाद उसके निलंबन की कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की अब गहनता से जांच हो रही है जिससे अन्य लोगों को भी कार्रवाई की जद में लाया जा सके।

थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौ"त के बाद पूरे मामले की जांच एसआइटी की टीम कर रही है। हर बिंदु पर जांच होगी महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
डा. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत