लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पार्किंग घोटाला! लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन से पहले पार्किंग के नाम पर भारी वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगा है।


लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पार्किंग घोटाला!
लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन से पहले पार्किंग के नाम पर भारी वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगा है।

एलडीए इंजीनियर राहुल वर्मा ने मिट्टी से समतलीकरण कर 2.25 करोड़ का बिल बनाया था, जबकि अस्थायी पार्किंग बनाने के लिए 60 लाख का प्रस्ताव था।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित उद्घाटन समारोह के लिए 13 अस्थायी पार्किंग बनाई गई थीं। इनमें सबसे बड़ी पार्किंग में सीतापुर और लखीमपुर की बसों की खड़ी व्यवस्था के लिए 60 लाख रुपए का खर्च अनुमानित था।

लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सहायक अभियंता राहुल वर्मा ने बसों के लिए केवल मिट्टी डालकर समतल किया और 20 मीटर का एक पक्का रैंप बनाया। इसके बाद ऑफिस में 2.25 करोड़ रुपए का बिल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने समय रहते फाइल पकड़कर भुगतान रोक दिया और एलडीए वीसी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

#Lucknow #RashtriyaPrernaSthal #ParkingScam #LDA #Corruption #UttarPradesh #Scam

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत