हिस्से की रकम न मिलने पर महिला दारोगा ने खोली थाने में भ्रष्टाचार की कलई, ऑडियो वायरल होते ही गिरी गाज

आगरा में महिला से हुई अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के फेवर में चार्जशीट लगा दी। ये मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है। चार्जशीट के बारे में जांच अधिकारी को पता भी नहीं चला।


SI नीतू का कहना है कि इंस्पेक्टर ने उनको बिना बताए ही चार्जशीट लगवा दी। महिला SI का ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला SI पीड़िता से बात करते हुए कह रहीं है की इंस्पेक्टर ने अपनी मर्जी से चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुझे पता नहीं कि इंस्पेक्टर सर इतना झोल कर देते हैं। मैं अपने बीमार बच्चे की कसम खाती हूं कि मैंने चार्जशीट दाखिल नहीं की।

इंस्पेक्टर सर ने एक लाख रुपए ले लिए।मुझसे कहा था कि तुझे एक रुपया नहीं मिलेगा।मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद महिला जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है।

#agra #UPPolice #UttarPradesh

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत