एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

नानपारा में बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने बुधवार को सआदत इंटर कॉलेज में जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

इस पहल से ठंड से प्रभावित लोगों को काफी राहत मिली। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान निरंतर सर्वेक्षण कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान की जाए और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

कंबल वितरण के दौरान एसडीएम स्वयं उपस्थित रहीं और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए।

स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार नानपारा, नायब तहसीलदार बलहा और क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत