आशिकी में धोखा, एक कॉल पर रात में निकले युवक की लाश खेत में मिली…पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर हंगामा
गोरखपुर के सहजनवां इलाके में बुधवार सुबह विशाल यादव नाम के युवक की कीचड़ से सनी लाश मिली। यहां संघर्ष के निशान भी मिले है। परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विशाल रात ने अपनी प्रेमिका के कॉल पर घर से निकला था, इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा।
प्रेमिका, उसके पिता और भाई पर मुकदमा दर्ज
बुधवार सुबह उसकी खेत में कीचड़ से सनी लाश मिली। विशाल के सिर पर चोट के निशान थे, मुंह से भी खून निकल रहा था। परिजनों की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कारवाई जारी है।
Comments
Post a Comment