यूपी के पूर्व IG जबरिया रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने ट्रेन से उठाया..!
लखनऊ से दिल्ली जा रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन जंक्शन पर रुकी, पहले से मौके पर तैनात लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम सीधे एसी कोच में पहुंची और उन्हें नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उन्हें तुरंत देवरिया ले गई, जहां उन पर दर्ज भूमि आवंटन संबंधी मुकदमे में पूछताछ की जानी है।
AC कोच से उतारकर ले गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ क्राइम ब्रांच ने रात करीब 2 बजे शाहजहांपुर जंक्शन पर यह कार्रवाई की। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में पहले से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन का एसी कोच खुला, टीम ने अमिताभ ठाकुर को बिना देरी सीधे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत सरकारी वाहन में बैठाकर देवरिया के लिए रवाना कर दिया गया, जहां भूमि आवंटन के पुराने मामले में उनसे सवाल-जवाब होंगे।
Comments
Post a Comment