यूपी में SIR की टेंशन के बाद आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे शिक्षक..! बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश...!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का सभी शिक्षकों को एक अजीबोगरीब निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी शिक्षक आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक अब डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। अलीगढ़ बीएसए की तरफ से सभी शिक्षकों को आदेश दिया गया है। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना नहीं मिलेगा। स्कूलों से निकलकर शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे।

Aligarh News Today
बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अलीगढ़ शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। इस मामले में शिक्षकों का कहना है कि अभी तो एसआईआर के काम भी पूरे नहीं हुए हैं और अब यह नया निर्देश मिल गया है कि आवारा कुत्तों को चिह्नित कर उनकी गिनती करना है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई कराएं कि आवारा कुत्तों की गिनती करें। शिक्षकों के कंधों पर काम का बोझ बहुत हो गया है। पहले बीएलओ बनकर एसआईआर का काम कर रहे हैं और अब आवारा कुत्तों की गिनती का काम मिल गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

अलीगढ़ बीएसए ने किया इनकार
वहीं, इस मामले में बीएसए अलीगढ़ राकेश कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले के सभी शिक्षकों को ऐसा निर्देश दिया गया है कि स्कूलों की बाउंड्रीवॉल कराई जाए, जिससे स्कूली बच्चों को आवारा कुत्तों की हमलों से बचाया जा सके। सतर्कता और बचाव के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि शिक्षकों को अपनी परिधि क्षेत्र में मौजूद आवारा कुत्तों की गिनती करनी हो। शिक्षकों का गणना से कोई लेना-देना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत