मेरठ में महिला दरोगा की दबंगई,कार में बैठे कपल से गाली-गलौज और मारपीट की ,SSP ने महिला दरोगा के खिलाफ दर्ज किया केस ,
मेरठ में एक महिला दरोगा ने अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए कार में बैठे कपल से गा*ली-ग;लौच और मारपी;ट की। ध मकी देते हुए कहा- पुलिस की वर्दी पहन के खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी।
मामला मेरठ के आबूलेन मार्केट में रविवार शाम 7 बजे का है। उस वक्त किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो आज सोमवार को सामने आया।
आबूलेन व्यस्ततम मार्केट है। महिला दरोगा की कार जाम में फंस गई थी। उनकी गाड़ी के सामने एक अन्य कार खड़ी थी। पहले महिला दरोगा ने अपनी कार में बैठे-बैठे गा*लियां दीं। फिर कार से उतरकर एक कार सवार कपल के साथ अभद्रता और मारपी!ट की। दरोगा की कार के डेशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखी हुई थी।
जिस आई-20 कार में महिला दरोगा सवार थी, उस पर 14 चालान हैं, जिनकी कुल राशि 43,782 रुपए है। दरोगा सरकारी काम का बहाना बनाकर मुजफ्फरनगर गई थी, लेकिन दोस्तों के साथ मेरठ में आबूलेन मार्केट में शॉपिंग करने पहुंच गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया- शिकायत मिलते ही दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
Comments
Post a Comment