निपुण मिशन में घूसखोरी का खुला खेल, प्रशिक्षुओं ने मांगे 5-10 हजार, वीडियो वायरल,

बरेली। निपुण भारत मिशन की आड़ में शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का नया खेल सामने आया है। बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय परेवा कुईया में आकलन करने आए डीएलएड प्रशिक्षु रोहित और सुमित का वीडियो सोशल मीडिया और शिक्षक ग्रुपों में वायरल हो गया। वीडियो में प्रशिक्षु कह रहे हैं, दस-पांच हजार आपके लिए बड़ी बात नहीं, और आपका विद्यालय भी निपुण हो जाएगा।


जैसे ही यह वीडियो बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक ग्रुपों में साझा हुआ, विभाग में हड़कंप मच गया। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वास्तव में विद्यालय निपुण हो रहे हैं या यह सिर्फ प्रशिक्षुओं की रिश्वतखोरी का नतीजा है। शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर अब बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लिया मोर्चा, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
इस मामले पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विनोद कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। इसके साथ ही परिषद के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की भी कवायद शुरू की जाएगी।

शिक्षक संगठन भी अब मुखर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद
सिर्फ बिथरी चैनपुर ही नहीं, जिले के अन्य ब्लॉकों से भी ऐसी घटनाओं की जानकारी मिल रही है। शिक्षक संगठन अब खुलकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि निपुण आकलन के नाम पर यह खेल सीधे बच्चों और विद्यालयों की प्रगति को प्रभावित करता है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत