प्रयागराज में देह व्यापार का भंडाफोड़..5 कॉलगर्ल व 4 ग्राहक पकडे गए!महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज मकान से चल रहा था धंधा

UP के  प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया जब रिहायशी क्षेत्र में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
मामला प्रयागराज के कीड़गंज इलाके का है, जहां एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। बताया जा रहा है कि यह मकान एक महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज है, जिसे किराए पर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था।
किराएदार ने शुरुआत में यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसी मकान को देह व्यापार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने लगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत