सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाएगी,

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक नेहा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।




दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर ‘चौकीदरवा कायर बा’ गीत साझा किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद उनके खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू की थी।

नेहा सिंह राठौर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की गई थी। कोर्ट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े पहलुओं पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम राहत दी है। मामले की अगली सुनवाई अब बाद में होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत