विज्ञान में नवाचार बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार परीक्षा का आयोजन:बलहा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज, मेधावी छात्र सम्मानित

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 31 जनवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में एक परीक्षा/क्विज का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, रचनात्मकता, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी बलहा, अरुण कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञान में नवाचार बढ़ाने हेतु परीक्षा का आयोजन:बलहा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज, मेधावी छात्र सम्मानित
पुनीत श्रीवास्तव | नानपारा देहाती(नानपारा), बहराइच16 घंटे पहले

बलहा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज, मेधावी छात्र सम्मानित|नानपारा देहाती(नानपारा),Nanpara Dehati(Nanpara) - Dainik Bhaskar
विज्ञान में नवाचार बढ़ाने हेतु परीक्षा का आयोजन।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 31 जनवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में एक परीक्षा/क्विज का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, रचनात्मकता, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी बलहा, अरुण कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया।


इस प्रतियोगिता में जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8) के समस्त न्याय पंचायत के स्कूल स्तर से चयनित बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार पीएम श्री विद्यालय वैवाही के जितेंद्र को मिला, जबकि कंपोजिट विद्यालय नूरीपुरवा के प्रवेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार पीएम श्री विद्यालय वैवाही के शिवम को दिया गया। चतुर्थ पुरस्कार कंपोजिट स्कूल पतरहिया की नैना देवी को और पंचम पुरस्कार यूपीएस ककरी के आमिर को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ैया कला के शिवा, विपिन कुमार, कंपोजिट विद्यालय पतरहिया की शालिनी देवी, कंपोजिट विद्यालय बेचईपुरवा के मोहम्मद आरिफ और यूपीएस ककरी के अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और शैक्षिक किट देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

अभियान के अगले चरण में, सभी प्रतिभागियों को विज्ञान से संबंधित एक्सपोजर विजिट पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर एआरपी अमित कुमार पाण्डेय, एआरपी (विज्ञान) सूर्य प्रकाश उपाध्याय सहित शिक्षक आफाक अहमद, रुचि चौधरी, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रदीप वर्मा, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना यादव, राजेश कुमार, हेमंत यादव, ओम प्रकाश,डी डी पटेल, सीताराम पटेल, राधेश्याम, हरिराम, दिलीप वर्मा ,अब्दुल सलाम, अजीत, अनिरुद्ध आर्य, अश्विनी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत