स्कॉर्पियो में गैंगरेप, DCP हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड:कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने की थी वारदात, घर के बाहर फेंका था

कानपुर में नाबालिग से गैंगरेप मामले में DCP वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी को हटाया गया। जबकि सचेंडी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है

दरअसल, सोमवार रात स्कॉर्पियों में 14 साल की लड़की को किडनैप कर दरोगा और पत्रकार ने गैंगरेप किया था। करीब 2 घंटे बाद किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे घर के बाहर फेंक कर भाग गए।

इसके बाद परिजन लड़की को चौकी ले गए तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। फिर पुलिस अफसरों से शिकायत के बाद FIR तो हुई, लेकिन आरोपियों का नाम हटवाकर मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर दिया।

बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने DCP वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी को हटाकर DCP हेड क्वार्टर से अटैच कर दिया। 

आरोप- उनके क्षेत्र का मामला था और उसमें लापरवाही बरती गई। सचेंडी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आरोप- विक्रम सिंह पर आरोप है कि मुकदमे में उन्होंने पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं लगाईं। तथ्यों में तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने बयान में बिठूर में तैनात दरोगा अमित कुमार मौर्या और पत्रकार शिवबरन का नाम लिया। इसके बाद दोनों को मुकदमे में नामजद किया गया। पत्रकार शिवबरन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दरोगा फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत