डायट प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा के साथ की गई अश्लील हरकत का मामला डीएम के पास पहुंचा


मैनपुरी डायट प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा के साथ की गई अश्लील हरकत का मामला डीएम के पास पहुंच गया है।
डायट प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा के साथ की गई अश्लील हरकत का मामला डीएम के पास पहुंच गया है। इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद डायट में हड़कंप की स्थिति है। इस मसले पर बातें तो हो रही हैं मगर कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। मामले में डायट प्रवक्ता के अलावा डायट प्राचार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। डायट के लिए आवंटित बजट में वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं, ये सवाल भी लोगों की जुबान पर है। पूरे डायट परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी वित्तीय अनियमितताओं की गवाही दे रही है। डायट के भवनों के रखरखाव के लिए आने वाले बजट का दुरुपयोग भी किया गया है।
डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने प्रवक्ता द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की, ऐसा डीएलएड प्रशिक्षुओं में चर्चा है। अंदरखाने बात चल रही है कि दोषी प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और यहां से हटाया जाए। प्रशिक्षु ये भी कह रहे हैं कि ये मामला बहुत बड़ा है लेकिन इसमें दोषी प्रवक्ता को बचाने की कोशिश की जा रही है। संस्था के एक बड़े पदाधिकारी पर भी प्रैक्टिकल में नंबर बढ़वाने को लेकर शोषण करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां तक डायट परिसर का सवाल है तो डायट परिसर कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। 
यहां सालों से सफाई कार्य नहीं कराए गए और न ही बिल्डिंग की रंगाई पुताई अपेक्षित ढंग से की गई है, जिससे लगता ही नहीं है कि ये डायट परिसर है।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत