महानिदेशक के बार-बार आदेश देने के बाद भी चयन वेतनमान लगाने की कार्यशैली में न आया कोई सुधार सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी
महानिदेशक के बार-बार आदेश देने के बाद भी चयन वेतनमान लगाने की कार्यशैली में न आया कोई सुधार
सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी
लखनऊ
महानिदेशक के स्पष्ट आदेश के बाद भी चयन वेतनमान को लेकर जिलों में BSA/BEO द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। कुछ जिलों में शिक्षकों का इसलिए भी चयन वेतनमान नहीं लगा रहे हैं क्योंकि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने के बाद मूल जनपद से उनकी सेवा पुस्तिका अभी नहीं आयी है।जबकि महानिदेशक का स्पष्ट आदेश है कि अब ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की कोई वैधता नहीं है।
बहराइच के बलहा,शिवपुर,मिहींपुरवा,नवाबगंज सहित 14 ब्लॉक में 29334 व 72825बैच के शिक्षक सितंबर 2025 से चयन वेतनमान की बाट जोह रहे हैं जबकि इन ब्लॉक का ऑनलाइन आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जनवरी माह में भेजा जा चुका है
बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक में 72825 बैच के शिक्षक नवंबर 2025 से चयन वेतनमान की बाट जोह रहे हैं लेकिन BRC से ऑनलाइन उनका आवेदन अभी तक BSA कार्यालय नहीं भेजा गया।
वहीं इसी जनपद के देवा ब्लॉक में नवंबर 2025 में पात्र शिक्षकों में से कुछ का चयन वेतनमान अगले माह ही लगा दिया गया तो कुछ का अभी तक नहीं लगाया
श्रावस्ती
ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृत मामले जिला श्रावस्ती भी शामिल है, परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान (Selection Grade/Promotion) के मामलों में ऑनलाइन स्वीकृति में लापरवाही की शिकायतें सामने आई हैं।
लखनऊ
वहीं राजधानी लखनऊ का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है। लखनऊ के काकोरी ब्लॉक और माल ब्लॉक के शिक्षकों को अभी तक चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिला है जबकि इन्हें नवंबर 2025 के वेतन में ही चयन वेतनमान लग जाना था। ये उदाहरण बानगी मात्र हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में शिक्षकों को चयन वेतनमान के नाम पर तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। जहां चयन वेतनमान आदेश निर्गत हो भी गया है वहां भी शिक्षकों को वेतन में अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।आखिर क्या कारण है कि शिक्षकों को चार माह से चयन वेतनमान के लिए टरकाया जा रहा है।
Comments
Post a Comment