देवरिया के शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में शासन स्तर से जांच के आदेश, चार सदस्यीय समिति गठित, शीघ्र आख्या देने के निर्देश।
शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में शासन स्तर से जांच के आदेश, चार सदस्यीय समिति गठित, शीघ्र आख्या देने के निर्देश।
#देवरिया जनपद के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन, गौरीबाजार के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया एवं कार्यालय स्टाफ पर धनराशि मांगने के गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखपुर में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में शासन स्तर से जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
🔷अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुमोदन के क्रम में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने मामले की जांच हेतु चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
👉गठित जांच समिति के सदस्यों में
♦01- संजय कुमार उपाध्याय – उप शिक्षा निदेशक (प्राइमरी), बेसिक शिक्षा निदेशालय, उ.प्र., लखनऊ,
♦02- डॉ. पवन सचान – संयुक्त शिक्षा निदेशक (एसएसए), उत्तर प्रदेश, लखनऊ,
♦03- उप जिलाधिकारी, संबंधित तहसील, जनपद देवरिया,
♦04- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल, गोरखपुर,
✍️समिति को निर्देशित किया गया है कि वह प्रकरण का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जांच आख्या शीघ्र शासन को उपलब्ध कराए, ताकि मामले में अग्रिम विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
🔷इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा), जिलाधिकारी देवरिया, शिक्षा निदेशक (बेसिक), अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, संबंधित अधिकारियों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
Comments
Post a Comment