एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की त्वरित कार्रवाई से सरकारी चकमार्ग हुआ कब्जा मुक्त जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायत तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कराया निस्तारण
एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की त्वरित कार्रवाई से सरकारी चकमार्ग हुआ कब्जा मुक्त
जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायत तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कराया निस्तारण
लोगों ने कहा अधिकारी हो तो ऐसा जो तत्काल शिकायत का निस्तारण करती है
बहराइच
तहसील नानपारा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के समक्ष शिकायत आयी कि ग्राम अंबरपुर की गाटा संख्या 112 रकबा 0.097है० एवं 110 रकबा 0.087 है० जोकि राजस्व अभिलेखों में सरकारी चकमार्ग के रूप में दर्ज है, पर अवैध कब्जे करके फसल वो रखी है, जिस कारण ग्रामवासियों को अपने अपने खेतों पर आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेने वाली एसडीएम ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते मोनालिसा जौहरी ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग की। स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन में चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने पर एसडीएम के सख्त निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से जुताई कर सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। प्रशासन की इस तत्पर कार्रवाई से ग्रामीणों को पुनः आवागमन की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकी।
एसडीएम नानपारा ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सरकारी भूमि, चकमार्ग अथवा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की इस सख्त एवं प्रभावी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है तथा आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। लोगों का कहना है कि एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी हर व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुनती है और त्वरित उसका निस्तारण कराती है एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की तहसील क्षेत्र की जनता जमकर सराहना कर रही है।
Comments
Post a Comment