वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, महिला टीटीई पर रेलवे विभाग ने लिया सख्त एक्शन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला टीटीई (TTE) मोनी नैन इन दिनों अपनी इंस्टाग्राम रील्स को लेकर चर्चा में हैं। स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में भर्ती हुईं मोनी के इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन पर आरोप लगा कि वह ड्यूटी के दौरान रेलवे परिसर में वर्दी पहनकर वीडियो बनाती हैं, जिससे विभाग की पेशेवर छवि प्रभावित हो रही है।

सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों के बाद डीआरएम (DRM) दिल्ली ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। रेलवे अधिकारियों ने मोनी नैन को कड़ी चेतावनी देते हुए ड्यूटी के समय रील बनाने पर तत्काल रोक लगा दी है। इसके अलावा, उन्हें वर्दी और स्टेशन परिसर में शूट किए गए सभी पुराने वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट करने का भी आदेश दिया गया है। प्रशासन की सख्ती के बाद मोनी ने विवादित वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिए हैं। रेलवे का कहना है कि सर्विस कंडक्ट नियमों के तहत ऑन-ड्यूटी इस तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत