यूपी: सीएम योगी के आदेश के बावजूद अब तक नहीं मिली कर्मचारियों को सैलरी, बताई जा रही है तकनीकी दिक्कत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि फरवरी माह के सैलरी फरवरी माह में ही आ जाए। एक मार्च को रविवार है और दो से चार मार्च तक अवकाश। फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी को ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के खाते में आनी थी, लेकिन एक मार्च की सुबह तक अभी तक सैलरी क्रेडिट नहीं हो सकी है। 
सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है। कई विभागों का वेतन जारी नहीं हो सका है। इसके पीछे सर्वर डाउन होने की बात बताई जा रही है।

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि होली से पूर्व भुगतान का आश्वासन दिया गया था लेकिन शनिवार देर रात तक खातों में राशि नहीं पहुंची। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के संगठन प्राथमिक aशिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन-PSPSA के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि कई जिलों से वेतन/पेंशन न मिलने की शिकायतें आई हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत