हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल , एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
उत्तर प्रदेश के बिजनौर रेहड़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के बीच प्रेमालाप की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है। अश्लील वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही करीब दो सालों से बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हैं।
महिला सिपाही अपने पति के साथ रेहड़ थाने के आवासीय परिसर में रहती है जबकि हेड कांस्टेबल की पत्नी किसी दूसरे थाने के आवासीय परिसर में रहती है।करीब दस दिन पहले पुलिस के ग्रुप पर सात अश्लील वीडियो पोस्ट किए गए जोकि देखते ही देखते ही वायरल हो गए। हालांकि बाद में ये वीडियो पुलिस के ग्रुप से निकलकर आम लोगों तक पहुंच गए। मामला एसपी तक पहुंचा तो सीओ अफजलगढ़ को मामले की जांच सौंपी गई। जांच में सामने आया कि वीडियो में प्रेमालाप करने वाला हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही थाना रेहड़ में तैनात हैं। इसके बाद एसपी अभिषेक झा ने दोनों को निलंबित कर दिया। उधर सूत्रों का कहना है कि हेड कांस्टेबल की पत्नी काफी दिनों से उस पर शक करती थी। रेहड़ से पूर्व भी दोनों अन्य कई थानों में साथ साथ तैनात रह चुके हैं। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
Comments
Post a Comment