महसी तहसील में प्रशासनिक फेरबदल, विरोध के बीच SDM का तबादला

 तहसील में प्रशासनिक फेरबदल, विरोध के बीच SDM का तबादला
बहराइच
आलोक प्रसाद को तहसील महसी से हटाकर अब तहसील सदर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह प्रकाश सिंह को तहसील महसी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। यह बदलाव उस समय हुआ जब तहसील महसी बार एसोसिएशन लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहा था।
अधिवक्ताओं ने कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निर्णयों पर असंतोष जताते हुए हस्तक्षेप की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी बहराइच ने संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए। अब निगाहें नए SDM पर हैं कि हालात कितनी जल्दी सामान्य होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत