UP में CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों 18000₹ व अनुदेशकों को मिलेंगे 17000₹

UP में CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18000 रुपये

UPDATED:Friday20/02/20269:58pm(IST)


 यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार रुपए ही मिल रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के हित में यह कदम उठाया है। पहले सपा सरकार में इन्हें मात्र 3000 रुपये मिलते थे। हमारी सरकार ने 2017 में ही 10,000 किया था। अब महंगाई को देखते हुए एक साथ 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी
9 साल बाद बढ़ा शिक्षा मित्रों का मानदेय
यूपी में 1.42 लाख शिक्षामित्र और 28 हजार से अधिक अनुदेशक हैं। शिक्षा मित्रों को 11 महीने का ही सैलरी मिलती है। 2014-15 में सपा ने शिक्षा मित्रों को स्थाई कर दिया था। हालांकि बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द हो गया था। भाजपा सरकार ने जुलाई, 2017 में 10 हजार रुपये मानदेय तय किया था। इससे पहले उन्हें तीन हजार रुपए हर महीने मिलते थे। अब शिक्षा मित्रों का ट्रांसफर भी होगा।

शिक्षा मित्रों का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा
2001 में नियुक्ति के समय मात्र 1500 रुपये सैलरी मिलती थी।
एक साल में बढ़ाकर 2250 किया गया।
2005 में मुलायम सिंह सरकार ने 150 रुपये बढ़ाकर 2400 किया।
मायावती सरकार में 600 रुपये बढ़ाकर 3000 कर दिया गया। उसी दौरान शिक्षा मित्रों के लिए दो वर्षीय बीटीसी कोर्स शुरू हुआ।
2014 में कोर्स पूरा होने पर अखिलेश सरकार ने जुलाई में उन्हें पूर्णकालिक अध्यापक बना दिया, तब 43 हजार रुपये मिलते थे।
लेकिन 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समायोजन रद्द हो गया।
1 अगस्त 2017 से फिर शिक्षा मित्र पद पर वापस, मानदेय 3500 रुपये था।
योगी सरकार ने उसी साल 10 हजार रुपये कर दिया, जो अब तक चल रहा था।


Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत