उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर दो अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी हासिल करने वाले व्यक्ति को 7 साल की सजा!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और प्रतापगढ़ जिले में एक साथ एक ही दस्तावजों से सरकारी नौकरी करने वाले शख्स का कोर्ट के आदेश के पर चौंकाने वाला मामला समाने आया है। सतरिख थाना क्षेत्र नरौली गांव के निवासी जयप्रकाश सिंह ने कथित तौर पर एक ही शैक्षिक प्रमाणपत्र और दस्तावेजों का उपयोग कर दो अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी हासिल कर ली थी। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की मदद से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पाई और वर्षों तक दोनों जगहों से वेतन और भत्ते लेते रहे।

जांच में पता चला कि जयप्रकाश सिंह की पहली नियुक्ति 26 दिसंबर 1979 को प्रतापगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में नॉन-मेडिकल असिस्टेंट के रूप में हुई थी। इसके बाद जून 1993 में उन्होंने बाराबंकी जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर भी नौकरी प्राप्त कर ली। हैरानी की बात यह रही कि दोनों नियुक्तियों में लगभग एक जैसे दस्तावेजों का उपयोग किया गया और लंबे समय तक वे दोनों विभागों में कर्मचारी के रूप में दर्ज रहे।

#barabanki 

Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत