संविलियन विद्यालय नूरी पुरवा में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित:शिक्षा गुणवत्ता सुधार, स्मार्ट क्लास उपयोग पर दिया जोर

संविलियन विद्यालय नूरी पुरवा में मासिक शिक्षक  संकुल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्षिक परीक्षाओं, आगामी नए सत्र में छात्रों के नवीन प्रवेश और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजना था। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ प्रधानाध्यापक दिलीप यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में सूर्य प्रकाश मौर्य, शिवाकांत पटेल,हानिक चंद्र यादव , संतोष यादव, दिनेश प्रकाश आर्य,चंदन यादव, धनंजय सिंह ,पवन मिश्रा, धनंजय सिंह, पवन मिश्रा, प्रमोद कुमार,अजमेरुन्निशा, सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाओ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।


बैठक के समापन पर सभी उपस्थित शिक्षकों ने अल्प जलपान किया।


Comments

Popular posts from this blog

पहलगाम आतंकी हमले की दास्तान अमरेंद्र कुमार सिंह जी की जुबानी

मीना मंच सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र किए गए वितरित

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान; पूंछ में निर्दोष नागरिकों से ले रहा बदला, 15 की मौत